फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आत्महत्या को उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग कर एक युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी राहुल जैन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 13 मार्च को की गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीते 16 फरवरी को पवन कुमार वर्मा निवासी महरौली वेव सिटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री करिश्मा को नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने पैसे ऐंठे थे। जब करिश्मा ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसकी ''''''''सीडी'''''''' (वीडियो) वायरल करने की धमकी दी और उसे प्रताड़ित किया। इस मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उनकी बेटी करिश्मा ने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धाराओं 318(4), 351(2),108 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राहुल जैन पुत्र आनंद जैन निवासी उत्तम नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में राहुल जैन ने चौंकाने वाले खुलासे किए उसने करिश्मा को अपनी शादीशुदा होने की बात छिपाई और उससे दोस्ती की, नौकरी के नाम पर उससे पैसे भी लिए थे। जब करिश्मा ने उस पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने मना कर दिया, जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया था। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना वेव सिटी पर मुकदमा पंजीकृत है और पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों शिवांगी, राहुल और सपना की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें