इनसेट: 11 जून से लौटेगी मॉल में रौनक बृहस्पतिवार से शहर के मॉल भी लोगों के लिए खुल जाएंगे। जिला प्रशासन संचालकों के साथ बैठक में दिशा निर्देश जारी कर चुका है। मनोरंजन कर विभाग मॉल में सुरक्षा उपायों की जांच करेगा। मंगलवार को मॉल में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। बुधवार को भी सफाई और सुरक्षा कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद बृहस्पतिवार से मॉल खुलेंगे।