फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मई को दूर होगी एलिवेटेड रोड की बड़ी बाधा

Wed, 03 May 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
power - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंडन एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधा बनी वैशाली-साहिबाबाद 132 केवीए लाइन को शिफ्ट करने का कार्य छह मई को होगा। 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए छह मई को सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक का शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को शटडाउन के चलते विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को कटौती नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए नोएडा से बिजली सप्लाई रहेगी। एलीवेटेड रोड पर ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य पावर कारपोरेशन, जीडीए और यूपीपीटीसीएल की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा।

एलीवेटेड रोड से गुजरने वाली एचटी लाइन को शिफ्ट करने का कार्य अर्से से अटका हुआ था। कई महीनों बाद अब जाकर समस्या का समाधान हो सका है। कारपोरेशन की ओर से इस शटडाउन के बार वैशाली से सेक्टर-62 नोएडा को जाने वाली 132 ट्रांसमिशन लाइन के कंडक्टर को बदलने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


आईआरएस सिस्टम से होगा कार्य
पावर कारपोरेशन एसई एमसी शर्मा ने बताया कि वैशाली-साहिबाबाद 132केवी लाइन को शिफ्ट करने के लिए पहले सात मई तारीख निर्धारित की गई थी, जिसे बदलकर एक दिन पहले छह मई कर दिया गया है। लाइन शिफ्टिंग का कार्य वैसे करीब छह दिन का प्रस्तावित था।

लेकिन इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम (आईआरएस) की मदद से केवल 10 घंटे के शटडाउन में ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस सिस्टम में लाइन को शिफ्ट करने केलिए लाइन से सटी एक कच्ची लाइन और बेस तैयार किया जाता है। जिससे कार्य समय से पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें