मृतक के परिवार में उसकी पत्नी पूजा और। बारह साल का बेटा अंश है। मोहन चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद में रावली रोड से सलेमाबाद झाल मार्ग के बीच स्थित साईं मंदिर के सामने गन्ने से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली ने बाइक सवार डेंटिस्ट को टक्कर मार दी। हादसे में डेंटिस्ट की मौत हो गई।
विज्ञापन
मोदीनगर विजयनगर कॉलोनी निवासी मोहन राणा (35) पुत्र लखमीचंद की मुरादनगर रावली रोड पर मैंन बाजार रोड के पास डेंटिस्ट की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे वह रावली रोड से सलेमाबाद झाल मार्ग के बीच स्थित साईं मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। मंदिर के पास सामने से आ रही तेज गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी पूजा और। बारह साल का बेटा अंश है। मोहन चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रावली रोड पर ट्रक ने मारी ई रिक्शा में टक्कर
रावली रोड पर सरना गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बजरी से भरे डंपर ने गन्ने से भरी ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रही ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई- रिक्शा चालक अमित कुमार महाकाल ट्रेड्स के यहां से सामान लेकर कस्बे में जा रहा था। हादसे में अमित घायल हो गया।