फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अरशद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार जैन कॉलोनी में 11वीं के छात्र अरशद (17) की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सलमान ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों सलमान के भाई और पिता को पुलिस अब तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सलमान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस जल्द उसको रिमांड पर लेगी। सलमान के भाई अफरीद और पिता मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साहिल सिटी कॉलोनी में रहने वाले अरशद (17) अपने दोस्त कासिफ के फोन पर बुलाने पर उसके पास जैन कॉलोनी में चले गए थे। कासिफ का उसके पड़ोसी असलम के परिवार के साथ झगड़ा हो रहा था। झगड़े के चलते असलम ने अरशद के पेट में चाकू से वार कर दिए थे। घटना के बाद अरशद को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में कासिफ के परिजनों ने असलम के भाई और उसके पिता पर भी पथराव के आरोप लगाए थे।

पुलिस गिरफ्तार करने का कर रही थी दावा

असलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश देने का दावा कर रही थी। पुलिस का दावा था कि जल्द असलम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने असलम के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, असलम ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसकी खबर पुलिस को नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें