फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विनोद गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बिलाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस का सामना हुआ तो तमंचा से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया ट्रोनिका सिटीक्षेत्र में विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में 12 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं। 14 अक्तूबर की रात करीब 4:05 बजे खानपुर जप्ती रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस का हत्या के मामले में फरार बिलाल से सामना हो गया। इस दौरान मुठभेड़ और आरोपी बिलाल के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसे न्यायिक हिरासत में लिया है। आरोपी गिरी मार्केट निवासी बिलाल के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित संलिप्तताओं की जांच में पुलिस जुट गई है। गौरतलब है कि 20 लाख रुपये की प्रॉपर्टी के रुपये मांगने पर आरोपी ने अपनी दुकान के मालिक और हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें