सबहेड- जीडीए ने विभिन्न पॉकेट से जोड़ने के लिए दो नई सड़कों के निर्माण का खींचा खाका - लॉकडाउन के बीच ही दोनों नई सड़कों का शुरू होगा निर्माण कार्य - भविष्य की आवासीय व व्यावसायिक योजनाएं आएंगी मधुबन बापूधाम में माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने के बाद जीडीए ने अपनी प्रमुख मधुबन बापूधाम योजना के विकास की कवायद शुरू कर दी है। लॉकडाउन से पहले योजना में मुआवजा बांटने के बाद किसानों से जमीन पर कब्जा लेने और विभिन्न पॉकेट के विकास की मुहिम जारी थी। अब लॉकडाउन के बीच जीडीए की ओर से मधुबन बापूधाम में दो मुख्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह दोनों सड़कें योजना में विकसित होने वाली विभिन्न पॉकेट को जोड़ेंगी। दोनों सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने दोनों सड़कों के निर्माण के बाबत अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि जीडीए ने 2004 में मधुबन बापूधाम योजना के लिए 1234 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की थी। इसमें से 281 एकड़ जमीन के किसान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट चले गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जीडीए को चार गुना मुआवजा देना पड़ रहा है। जीडीए जिला प्रशासन को 1850 करोड़ रुपये दे चुका है। ऐसे में जीडीए योजना के विकास का काम तेजी से निपटाना चाहता है। लॉकडाउन से पहले योजना में काम तेजी से पूरा करने के लिए प्राधिकरण नेपो कटवार विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए अभियंत्रण अनुभाग के कई अधिकारियों की तैनाती की थी। प्राधिकरण की मंशा सबसे पहले योजना के विभिन्न पॉकेट में सड़कों का जाल बिछाने की थी। इसी के तहत किसानों से कब्जे में ली गई जमीन वाली पॉकेट को पहले विकसित करने पर तेजी से काम जारी था। आप लोग डाउन के तीसरे चरण के बाद जीडीए ने इन सभी पॉकेट ओं को जोड़ने वाली दो मुख्य सड़कों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम में दो सड़कों का निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -- मधुबन बापूधाम योजना में है 1554 भूखंड जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना में भूखंडों की तीन योजनाएं निकाली थी। कुल 1554 भूखंडों में 40 वर्ग मीटर, 60, 120, 160, 200, 300 और 450 वर्ग मीटर के भूखंड शामिल थे। वहीं 762 प्लॉट किसानों के लिए आरक्षित है, जबकि 321 भूखंडों का विधायकों को आवंटन हुआ था। योजना में विभिन्न पॉकेट का विकास कार्य पूरा होने के साथ ही भूखंडों का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। --