फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्लूए फेडरेशन ने किया जिला प्रशासन के नोटिस का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिला प्रशासन द्वारा अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन और एक सोसायटी की आरडब्ल्यूए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का आरडब्लूए फेडरेशन ने विरोध किया है। आरडब्लूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने जिला प्रशासन के नोटिस को वापस लेने की मांग की है। गौरतलब है कि डीएम अजय शंकर पांडेय ने गौड़ ग्रीन एवेन्यू रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, एओए ऑफ नीलपदम कुंज व एओए रिवर हाइट्स फेज-1 को एसडीएम आदित्य प्रजापति की ओर से नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नोटिस तालीम होने के तीन दिनों के भीतर जवाब दिया जाए। गौरतलब है कि तीनों आरडब्ल्यूए ने वहां के रेजिडेंट्स के लिए एक नियम बनाया था। जिसमें रिश्तेदारों को घर बुलाने पर प्रतिबंध लगाया था। ऐसा करने वालों की बिजली-पानी सप्लाई रोकने और 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया गया था। इस संबंध में रेजिडेंट्स की काफी शिकायतें मिली थीं। आरडब्लूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल सीपी त्यागी ने कहा कि प्रशासन ने नोटिस जारी किया है उसको वापस लिया जाए। आरडब्लूए ने जो नियम बनाए हैं। उसके अनुसार कठिन परिस्थिति में तो ऐसे निर्णय लिया जा सकता है। आरडब्लूए ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए पीएम ने भी लॉकडाउन का करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें