फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति को शराब पिलाई, विरोध पर महिला को दी गाली, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के भट्टा रोड गढ़ी गांव में महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने पति को शराब पिलाने पर उनके दोस्त से फोन कर आपत्ति जताई थी। इसी से नाराज होकर उसने गाली दी। शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने पुलिस अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। महिला ने अभिषेक भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पूजा त्यागी ने बताया कि अभिषेक भारद्वाज उनके पति को शराब पिलाता है। इसका विरोध उन्होंने किया। फोन पर बात करते हुए आरोपी ने कहा कि वह उनके घर व बच्चों को पूरी तरह बर्बाद करेगा। जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों के पास जाने की बात कही तो वह कहने लगा कि वह किसी से नहीं डरता। उनको भी खरीद लेगा। आरोपी ने उनको व पुलिस अधिकारी को गाली दी। इस बारे में एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें