13 जून 2024 को अंतिम बार दो लाख रुपये से अधिक की राशि शेयर मार्केट में आरोपियों के भेजे लिंक पर लगाई गई। साइबर ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर उससे करीब सात लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई। पीड़ित के पूछने पर आरोपियों ने बंगलूरू में अपना ऑफिस होने की जानकारी दी गई। उसे जिस ग्रुप में जोड़ा गया था, उसके कुछ सदस्यों से भी पीड़ित की बातचीत भी हुई। उन्होंने भी रकम लगाने की बात कही थी। लेकिन, अब रुपये हड़पने के बाद कोई जबाव नहीं आ रहा है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी एसपी क्राइम शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।