फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: हिंडन एयरपोर्ट से इसी महीने शुरू होगी लुधियाना-बठिंडा की उड़ान, जल्द जारी होगी बुकिंग डेट और किराया

Thu, 10 Aug 2023 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ने हिंडन एयरपोर्ट से बठिंडा और लुधियाना के लिए सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि अगस्त में किस तारीख से उड़ान शुरू होगी और इसका किराया कितना रहेगा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
hindon airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच माह से सुनसान पड़े हिंडन एयरपोर्ट से इस माह की किसी भी तारीख से उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ने हिंडन एयरपोर्ट से बठिंडा और लुधियाना के लिए सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि अगस्त में किस तारीख से उड़ान शुरू होगी और इसका किराया कितना रहेगा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि 12 अगस्त को सांसद वीके सिंह, फ्लाई बिग एयरलाइंस के अधिकारी और एयरपोर्ट डायरेक्टर की मौजूदगी में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें उड़ान सेवा शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। हिंडन एयरपोर्ट से आखिरी बार 25 जनवरी को कलबुर्गी और हुबली के लिए स्टार एयरलाइंस की फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। उसके बाद मेंटेनेंस का हवाला देकर इन सेवाओं को बंद कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो लुधियाना और भटिंडा के बाद मुंबई कोलकाता, अयोध्या, बनारस और कुशीनगर के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इन रूटों के लिए भी भारतीय विमानन मंत्रालय ने रूट क्लीयरेंस पहले ही दे रखा है।
इनसेट

12 और 20 सीटर होंगे विमान
बठिंडा और लुधियान को चलने वाले जो एयरक्रॉफ्ट हैं वह 12 और 20 सीटर हैं। यह जानकारी एयरलाइंस कंपनी के कस्टमर केयर पर बात करने से मिली। एयरक्राफ्ट हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि इसके लिए रनवे को तैयार कर लिया गया है। उड़ान किस दिन से शुरू होगी और किराया कितना होगा एवं बुकिंग कब से होगी इसकी जानकारी एयरलाइन कंपनी जल्द ही अपनी वेबसाइट के जरिए देगी।
विज्ञापन


तीन शहरों के लिए शुरू होकर बंद हो चुकी हैं उड़ानें
हिंडन एयरपोर्ट काे साल 2019 में शुरू किया गया था। तब से अभी तक यहां से तीन शहरों के लिए उड़ान शुरू हुई है। सबसे पहले हैरिटेज एयरलाइंस कंपनी की तरफ से पिथौड़ागढ़ के लिए 9 सीटर फ्लाइट शुरू की गई थी। लेकिन कोरोना काल में इसे बंद करना पड़ा। उसके बाद हुबली और कलबुर्गी के लिए उड़ान शुरू की गई। लेकिन पिथौड़ागढ़ के लिए जो सेवाएं बंद हुईं थी वह शुरू ही नहीं हो पाई, क्योंकि एयरलाइंस कंपनी की तरफ से इसमें रुचि नहीं दिखाई गई।

उड़ान शुरू होंगी पर तारीख तय नहीं
फ्लाईबिग एयरलाइंस की तरफ से लुधियाना और बठिंडा के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होनी हैं। लेकिन यह किस तारीख से शुरू होंगी इस संबंध में कंपनी की तरफ से अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

-सरस्वती वेंकट, निदेशक, हिंडन एयरपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें