फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हवा की गति कम, धूप से हुआ गर्मी का अहसास

विज्ञापन
रईसपुर स्थित खेल मैदान में खिली धूप में ओपन जिम के व्यायाम करती महिला। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। हवा की गति कम होकर तीन किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। इससे धूप में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, रात में हवा की गति में थोड़ा इजाफा हुआ और लाेगों को सर्दी ने सताया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को सुबह के वक्त धूप का असर हल्का रहेगा। दोपहर में चटख धूप निकलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। अगले सप्ताह के शुरू में बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और दोबारा से सर्दी में इजाफा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें