फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा प्रेमिका: गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देख आग बबूला हुआ प्रेमी, रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और फिर...

Sat, 11 Mar 2023 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख लिया। इस पर वह आत्महत्या करने को जेल रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर लेट गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को ट्रैक से हटाया। 
विज्ञापन
प्रेमी को पुलिस ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर प्रेमी आत्महत्या करने को जेल रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर लेट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ अधिकारियों ने युवक को ट्रैक से हटाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण मालगाड़ी डासना रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी। शहीदनगर साहिबाबाद निवासी शहजाद का एक परिचित जिला कारागार में बंद है। शुक्रवार सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ परिचित से मिलाई करने आया था। 

मिलाई करने के बाद शहजाद सड़क किनारे खड़ा होकर शराब पीने लगा। इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका को एक अन्य युवक के साथ जाते देख लिया। उसने प्रेमिका को रोककर युवक के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन


प्रेमिका को जड़ा थप्पड़
उसके संतोषजनक जवाब न देने पर युवक ने प्रेमिका के थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद शहजाद आत्महत्या करने के लिए जेल रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर लेट गया। लोगों ने उसे हटाने के प्रयास किया लेकिन वह रेलवे ट्रेक से नहीं हटा। 

लोगों ने घटना की सूचना आरपीएफ अधिकारियों को दी। डासना रेलवे स्टेशन से आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और शहजाद को हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। वह किसी प्रकार उसे समझा कर रेलवे स्टेशन ले गए। हापुड़ आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि शहजाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

 
विज्ञापन

मालगाड़ी को रोका
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शहजाद लगभग 11 बजे रेलवे ट्रैक पर लेटा था। करीब 30 मिनट वह रेलवे ट्रैक पर लेटा रहा। इस दौरान एक मालगाड़ी को गाजियाबाद से हापुड़ रवाना करना था। उसके कारण मालगाड़ी को 15 मिनट डासना रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें