गाजियाबाद। ऑनलाइन जानकारी लेकर ऋषिकेश में धर्मशाला बुक करने के चक्कर में व्यक्ति ने 90 हजार रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने पहले बुकिंग करवाई और बाद में बुकिंग कैंसिल होने की बात कहकर रुपये वापस देने के नाम पर ठगी की। बीरपाल सिंह का आरडीसी में ऑफिस में है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला बुकिंग के लिए उन्होंने इंटरनेट से जानकारी निकाली। जहां गीता भवन नाम की जगह में तीन हजार रुपये में बुकिंग की बात की गई। भुगतान करने के बाद बुकिंग कंफर्म होने के कुछ देर कॉल आई। कॉलर ने बताया गया कि बुकिंग कैंसिल हो गई और वह रुपये रिफंड कर रहे हैं। ठगों ने वॉलेट के लिंक भेजे। उन्होंने उस पर क्लिक किया तो उनके खाते से रकम निकल गई। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।