फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 299 रुपये रिफंड कराने के फेर में 14.78 लाख गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सेक्टर-23 संजय नगर निवासी बासुकी नाथ सिंह का मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने उनके खाते से 14 लाख 78 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर लिए। हैकर ने मोबाइल का डाटा भी डिलीट कर दिया। साइबर ठगी की जानकारी उन्हें दो दिन बात पता चली। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बासुकी नाथ सिंह के मुताबिक 24 जून 2025 को उनके मोबाइल में जियो होट स्टार का रिचार्ज ऑटो पेय हो गया। अगले दिन भी 299 रुपये का ऑटो रिचार्ज हुआ। इसकी शिकायत करने पर बासुकी नाथ सिंह ने गूगल पर जियो होट स्टार कस्टमर केयर का नंबर खोजा और शिकायत दर्ज कराई। कॉलर ने उनके मोबाइल पर 27 जून 2025 को एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद 27 से 29 जून 2025 तक 14 लाख 78 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित को साइबर ठगी का पता तीन दिन बाद पता चला। पीड़ित का आरोप है कि हैकर ने लिंक भेजकर उनका मोबाइल हैक करके धनराशि ट्रांसफर कर ली। साथ ही उनके मोबाइल पर आने वाले मैसेज और अन्य डाटा भी डिलीट कर दिया गया।
एडीसीपी ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा भेजे गए लिंक में मॉलवेयर नाम का वायरस होता है जो लिंक ओपन करने पर मोबाइल में सक्रिय हो जाता है। इससे हैकर ने मोबाइल को हैक कर तमाम जानकारी हासिल कर खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। ऐसे में अनजान लिंक को ओपन करने से बचें। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें