फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी: नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में नाली में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी सीमा ने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोसी अनुज और उसकी पत्नी से नाली में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अनुज ने अपने बेटे नितिन और गोविंद के साथ मिलकर उनकी और पति की पिटाई कर दी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें