फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्लफ्रेंड से बनवाता पिता के संबंध, फिर करता ये काम; बाप का कत्ल करने वाले बेटे का था चौंकाने वाला प्लान

Thu, 07 May 2026 03:01 PM IST
Sharukh Khan रिची कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी/गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लोनी के टोली मोहल्ला कॉलोनी निवासी अजीजुद्दीन (80) की हत्या के आरोपी बेटे बिलाल को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका सहयोग करने वाली महिला खुशबू को दिल्ली के पटेल नगर उसके घर से पकड़ा है। 
विज्ञापन
Loni Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पिता से अपना हिस्सा लेने के लिए आरोपी बेटे बिलाल ने महिला मित्र को अपने पिता से शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार किया था। 
विज्ञापन


आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने साजिश रची थी। आठ अप्रैल को हत्या की साजिश रचते हुए आरोपी बेटे ने महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली को घटनास्थल पर बुलाया। तीनों कमरे पर पहुंचे और यहीं पर अजीजुद्दीन को भी बुलाया था। कमरे में पहुंचने पर महिला मित्र ने बुजुर्ग के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और बाहर जाने लगे। 

इस दौरान तीनों ने पकड़ा और गला दबाकर हत्या कर दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि खुशबू के पति को अभी इस घटना और उसकी गिरफ्तारी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस से उसने संपर्क नहीं किया है। 

 

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 30 से ज्यादा शहरों में दबिश दी थी। बिलाल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना हुलिया भी बदलने की कोशिश की थी। करीब एक माह तक पुलिस लगातार दबिश देती रही और बिलाल शहर के साथ सिमकार्ड बदलता रहा। 

बिलाल ने अपने रिश्तेदारों से बात करना बंद कर दिया था। जबकि खुशबू ने फोन करके बिलाल के रिश्तेदारों से जानकारी करनी चाही। रिश्तेदारों का नंबर ट्रेस करने पर पुलिस को खुशबू का सुराग मिला। 
 

लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मुंबई पहुंची तो पता चला कि खुशबू लोनी जा चुकी है। हालांकि बिलाल को पुलिस ने वहां से दबोच लिया। मुंबई में रहकर बिलाल गुजारे के लिए मजदूरी कर रहा था।

यह था पूरा मामला
गाजियाबाद के लोनी के टोली मोहल्ला कॉलोनी निवासी अजीजुद्दीन (80) की हत्या के आरोपी बेटे बिलाल को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका सहयोग करने वाली महिला खुशबू को दिल्ली के पटेल नगर उसके घर से पकड़ा है। 

 

दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक माह से कई शहरों की धूल फांक रही थी। खुशबू के रिश्तेदार की कॉल ट्रेस करने पर पुलिस को दोनों का सुराग मिला। छह मई को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो बिलाल ने संपत्ति से बेदखल किए जाने पर पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

 

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आठ अप्रैल को घर से लापता हुए अजीजुद्दीन (80) का शव उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित किराए के कमरे में 11 अप्रैल को मिला था। अजीजुद्दीन की पत्नी नसरीन ने बेटे बिलाल और उसके साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बिलाल और उसके दोस्त कैद हो गए थे। 

 

पुलिस ने जांच की बिलाल की महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली का नाम सामने आया। खुशबू का पति दुबई में रहता है और महिला दिल्ली में बिलाल के साथ रहती थी। दोनों पर पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। 

 
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने मुंबई के ठाणे स्थित मुब्रा इलाके से बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली से खुशूब को पकड़ लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाकर पूछताछ की तो उसने घटना कबूल की। बिलाल ने पुलिस को बताया कि उसने खुशबू के नाम से टोली मोहल्ले में मकान किराये पर भी लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें