फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लोनी विधायक ने उत्तराखंड के सीएम को लिखा पत्र, बोले- आईएसआई के निशाने पर देवभूमि

Mon, 12 Jun 2023 01:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

विधायक ने मांग की है कि षड्यंत्र रचने वालों को चिन्हित कर उत्तराखंड से बाहर निकालने का कार्य करें। जिस तरह से देवभूमि हिमाचल की पवित्रता वहां के भू-कानून की कठोरता के कारण अक्षुण्ण है, उसी प्रकार का कठोर भू-कानून उत्तराखंड में जल्द लागू करने का कार्य करें। 
विज्ञापन
विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के नाम एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड करोड़ों सनातनी हिंदूओं की आस्था का केंद्र बिंदु एवं महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान है। यह स्थान अब आईएसआई एवं कट्टरपंथी मुस्लिम देशों के निशाने पर है।

विज्ञापन


विधायक ने पत्र में लिखा कि 2011 के जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या का 14 प्रतिशत और वर्तमान में करीब 25 प्रतिशत से उपर पहुंच गई है। इसमें भारी तादाद में रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या है। जो देवभूमि के लिए किसी ‘टाइमर बम’ से कम नहीं है। हरिद्वार में संख्या 40 प्रतिशत, उधम सिंह नगर, नैनीताल, देहरादून, हलद्धानी में तो रेलवे की पूरी जमीन पर बस्ती बसाने, वन-विभागों की जमीनों पर कुकुरमुत्तों की तरह फर्जी मजारें उग आने से लेकर यह स्थिति पौड़ी से लेकर पंच प्रयागों और चारों धाम के मुहाने तक पहुंच गई है। विधायक ने मांग की है कि षड्यंत्र रचने वालों को चिन्हित कर उत्तराखंड से बाहर निकालने का कार्य करें। जिस तरह से देवभूमि हिमाचल की पवित्रता वहां के भू-कानून की कठोरता के कारण अक्षुण्ण है, उसी प्रकार का कठोर भू-कानून उत्तराखंड में जल्द लागू करने का कार्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें