फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी काटने का मामला: ट्विटर ने गाजियाबाद में मुस्लिम व्यक्ति पर कथित हमले से संबंधित 50 ट्वीट रोके

Mon, 21 Jun 2021 11:11 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, गाजियाबाद

सार

लुमेन डाटाबेस पर सूचीबद्ध विभिन्न यूआरएल को क्लिक करने पर एक संदेश आता है जिसमें कहा जाता है कि ट्वीट को भारत में कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।
विज्ञापन
beard cutting case - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग पर कथित हमले की सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो क्लिप से संबंधित 50 ट्वीट रोक दिए हैं। लुमेन डाटाबेस पर सूचना के अनुसार, ट्विटर को 50 ट्वीट पर कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार से 17 जून को एक कानूनी आग्रह मिला।
विज्ञापन


इन ट्वीट को रोक दिया गया है और इनकी विषय वस्तु का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया जा सका। लुमेन डाटाबेस पर सूचीबद्ध विभिन्न यूआरएल को क्लिक करने पर एक संदेश आता है जिसमें कहा जाता है कि ट्वीट को भारत में कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार इन ट्वीट की विषवस्तु उक्त वीडियो क्लिप से संबंधित थी। संपर्क किए जाने पर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, हमारी कंट्री विदहेल्ड पॉलिसी’ में जैसा कि वर्णित है, किसी वैध कानूनी मांग के जवाब में या विषयवस्तु स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करती हो, तो खास विषयवस्तु तक पहुंच को रोकना आवश्यक हो सकता है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने उल्लेख किया कि ट्वीट रोकने की कार्रवाई विशेष क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित होती है जहां विषयवस्तु अवैध मानी जाती है। एकाउंट धारक को इस संबंध में ई-मेल के जरिए सीधे सूचना भेजी जाती है जिससे कि उपयोगकर्ता इस बारे में अवगत हो सके कि ट्विटर को खास एकाउंट से संबंधित कानूनी आदेश मिला है।

उल्लेखनीय है कि संबंधित वीडियो के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर और छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वारी को नोटिस भेजकर मामले की जांच में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें