फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आप वायनाड क्यों चले गए?...राहुल गांधी ने दिया ये जवाब; अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर भी बोले

Wed, 17 Apr 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राहुल गांधी ने अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर भी जवाब दिया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने वायनाड जाने के सवाल पर भी जवाब दिया। 
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कौशांबी स्थित एक होटल में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन एनडीए को गाजियाबाद से गाजीपुर तक हराएगा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सरकार 150 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि वो 2014 में आए थे 2024 में जाएंगे और इस बार विदाई भी बैंड बाजे के साथ होगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पहले अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार पश्चिम से बदलाव की हवा चली है। 

जनता भाजपा के झूठ और वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्ट्रोल बांड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है। राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस और बीजेपी संविधान को खत्म करने की कोशिश में है तो दूसरी ओर गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए चुनाव लड़ रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ RSS और BJP संविधान और लोकतांत्रिक को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रही है। चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं। बेरोजगारी सबसे बड़ी है और महंगाई दूसरी सबसे बड़ी है, लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने में लगी है। न तो प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी मुद्दों पर बात करती है।


 

यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है: राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने एएनआई को एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया। यह स्क्रिप्टेड था, लेकिन यह फ्लॉप शो था। प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बांड को समझाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री कहते हैं कि चुनावी बांड की व्यवस्था पारदर्शिता के लिए, राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया। अगर ये सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था को क्यों रद्द कर दिया और दूसरी बात अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो आपने भाजपा को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाए। आपने उन तारीखों को क्यों छुपाया जिस दिन उन्होंने आपको पैसे दिए थे?... यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। भारत के सभी कारोबारी इस बात को समझते और जानते हैं और प्रधानमंत्री चाहे कितनी भी सफाई दे दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।

ये बीजेपी वाला सवाल: राहुल
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अमेठी और रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'ये भाजपा वाला का सवाल है, बहुत अच्छा...मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय CEC द्वारा लिए जाते हैं।'

 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने नोटबंदी करके, गलत GST लागू करके और अडानी जैसे बड़े अरबपतियों का समर्थन करके रोजगार सृजन की व्यवस्था को कम कर दिया है। पहला काम है रोजगार को एक बार फिर से मजबूत करना, इसके लिए हमने अपने घोषणापत्र में 23 विचार दिए हैं, एक विचार है क्रांतिकारी विचार- अप्रेंटिसशिप का अधिकार। हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। ट्रेनिंग होगी और हम युवाओं के बैंक खाते में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा करेंगे और हम करोड़ों युवाओं को ये अधिकार दे रहे हैं... हम पेपर लीक के लिए भी कानून बनाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें