\n\nसोसायटी को सैनिटाइज कराए जाने की मांग\n\n- वैशाली सेक्टर-6 सील मुक्त होने के बाद से नहीं हुआ सैनिटाइजेशन\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। हॉट स्पॉट मुक्त होने के बाद से वैशाली सेक्टर-6 में अब तक नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार को सोसायटी के लोगों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नियमित तौर पर सोसायटी को सैनिटाइज कराए जाने की मांग की है।\n\nस्थानीय लोगों ने कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर निगम अधिकारियों को बताया कि सील मुक्त होने के कुछ दिन पूर्व से ही सोसायटी में सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने वसुंधरा जोन के सफाई निरीक्षक योगेंद्र यादव से इस विषय पर बात की। लोगों ने उन्हें बताया कि सोसायटी में पिछले कुछ दिनों से सोसाइटी में सैनिटाइजेशन का कोई भी कार्य नहीं किया गया है। सोसायटी निवासी नंद नेगी ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सोसायटी को सैनिटाइज किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही वैशाली सेक्टर 6 हॉटस्पॉट जोन से प्रशासन द्वारा हटाया गया है। आए दिन बढ़ रहे संक्रमण के चलते लोग अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं और नगर निगम से नियमित सैनिटाइजेशन कराए जाने की मांग की है।\n\n------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n