फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज बदलता है फूड पैकेट का मैन्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nफोटो है\n\nहर रोज बदलता है फूड पैकेट का मैन्यू\n\n- संडे को रहता है स्पेशल मैन्यू\n\n- इंदिरापुरम में बांट रहे फूड पैकेट अभिनव जैन ने बताया लोगों की रुचि से बनाया जा रहा खाना\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। शहर में लॉक डाउन के पहले दिन से ही शहर के लोग गरीब मजदूरों को खाना परोसा रहे हैं। गरीब मजदूरों को वितरित किए जा रहे खाने का मैन्यू हर रोज बदला जाता है ताकि लोगों में रुचि बनी रहे। समाजसेवियों का कहना है कि खाना बनाने में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। खाना वितरण के दौरान भी सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल रखा जाता है, ताकि लॉक डाउन का उल्लंघन न हो सके।\n\nइंदिरापुरम इलाके में पार्षद अभिनव जैन जन सहयोग के साथ मिलकर हर रोज दिन और रात करीब दो हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा मुख्य तौर पर सेवा भारती , आर एस एस तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों में वितरित किए जा रहे हैं। इनके अलावा समाजसेवी नितिन मलिक भी हर रोज ट्रांस हिंडन में 800 से 1000 लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं आईटी सेक्टर से जुड़े गौरव मित्तल भी अपने सहयोगियों के साथ 24 मार्च से लगातार गरीब बस्तियों में लोगों तक फूड पैकेट और राशन पहुंचा रहे हैं। गौरव मित्तल ने बताया कि उनके इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मियों का भी बड़ा सहयोग है।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें