फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से पालतू जानवरों को भी छोड़ा जा रहा सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है कोरोना के डर से पालतू जानवरों को भी छोड़ा जा रहा सड़क पर\n\n- पिपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था करा रही उपचार और दे रही खाना\n\n- टीएचए का युवा वर्ग पशुओं को खाना खिलाने में आया आगे\n\n- युवा दूसरों से भी कर रहे अपील, अपने आस-पास के पशुओ को जरूर दें दाना-पानी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना का खतरा के साथ ही लॉक डाउन बढ़ने की वजह से लोगों ने अपने पालतू जानवरों को भी सड़क पर छोड़ना शुरू कर दिया है। पेट्स में कोई भी परेशानी आने पर लोग इलाज कराने की बजाय सड़क पर छोड़ रहे हैं। पिपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था की अध्यक्ष रचना जोशी ने बताया कि ऐसे पशुओं का भी उनकी संस्था इलाज करा रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने पेट्स को लावारिश न छोड़ें। सड़क पर घूम रहे जानवरों को खाना उपलब्ध कराने में युवा भी आगे आ रहे हैं।\n\nसंस्था के सदस्यों का कहना है कि शहर में कोई होटल व ढाबा नहीं खुल रहा, सब्जियों की रेहड़ियां भी नहीं है। इसकी वजह से सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं का पेट भरना मुश्किल हो गया है। लीव फॉर एनिमल्स संस्था के युवा सदस्य अब तक लगातार इन पशुओं को भोजन और पानी देने में आगे आ रहे हैं। अब इन लोगों ने दूसरों से भी अपील करना शुरू कर दिया है कि लोग अपने-आस-पास के पशुओं को जरूर भोजन व पानी उपलब्ध कराएं।\n\nबेसहारा पशुओं एवं पक्षियों को भोजन -पानी देने के लिए लगातार टीएचए के युवा इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। संस्था के सदस्य  हर रोज़ 2 से तीन घंटे गाज़ियाबाद और नोएडा मे भूखे डॉग्स ,गाये,बंदरों को रोटी ,ब्रेड ,केला आदि खिला रहे हैं। रचना जोशी ने बताया कि लोगों में यह भी डर है कि एनिमल्स से यह वायरस होगा जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। बावजूद इसके कई लोगों ने अपने पालतू जानवरों को भी सड़क पर छोड़ना शुरू कर दिया है।  ऐसे में  एनिमल्स की टीम उनको बचा कर उनका इलाज़ करवा रही है। अब सड़क पर घूम रहे पशुओं को खाना पानी देने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। टीएचए के युवा इसमें बढ़-चढ़ कर आगे भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें