\n\nगौर गंगा सोसायटी में सभी स्टाफ की हुई थर्मल स्क्रीनिंग\n\n- सोसायटी की सुरक्षा में लगे सभी स्टाफ को दिया गया मास्क और ग्लब्स\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। कोरोना महामारी से बचने के लिए आरडब्ल्यूए हर रोज अपनी सतर्कता बढ़ा रही है। इसी श्रृंखला में वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौर गंगा अपार्टमेंट में शुक्रवार को सोसायटी के सभी सिक्योरिटी स्टाफ का रूटीन थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। इसके साथ ही सभी लोगों के बीच मास्क और ग्लब्स का वितरण किया।\n\nआरडब्ल्यूए पदाधिकारी शरद तिवारी बताया कि वह लोग सोसाइटी के सभी सिक्योरिटी स्टाफ और सभी हाउसकीपिंग स्टाफ का प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है, जिससे कि उनका तापमान पता लग सके। शुक्रवार को रूटीन थर्मल स्क्रिनिंग के साथ ही आरडब्ल्यूए की ओर से सभी स्टाफ को मास्क और ग्लब्स दिये गए। शरद तिवारी ने बताया कि लगातार सोसायटी में लॉक डाउन को और मजबूत किया जा रहा है। सोसायटी का अब एक ही गेट खोला जाता है वह भी कुछ ही समय के लिए ताकि लोग केवल जरूरी काम से बाहर निकल सके।