फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानदारों पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा और साहिबाबाद में निर्धारित समय के बाद दुकान खोलकर लोगों की भीड़ जुटाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खोड़ा में दीपक विहार में रिजवान ने चिकन का होटल खोला हुआ था। वहीं पास में फारुख ने कूलर की दुकान खोलकर लोगों की भीड़ जुटा रखी थी। इस दौरान किसी ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। वहीं गज्जी गेट के पास गोविंद ने सीमेंट की दुकान खोली हुई थी, कल्लन ने अपनी बेकरी की दुकान खोलकर लोगों की भीड़ जुटाई हुई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में गढ़वाल पनीर एवं बेकरी संचालक सोहन कुमार ने निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोली हुई थी। चौकी इंचार्ज शालीमार गार्डन की ओर से उनके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें