फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर गाली गलौज का विरोध करने पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में घर के बाहर शराब पीने और गाली गलौज करने का विरोध करने पर पिस्टल से व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में राजेश शर्मा रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में घर के बाहर गाय के पास साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में कुछ व्यक्ति कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद कार से उतरकर गाली गलौज करने लगे। राजेश का आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करने का विरोध किया तो एक व्यक्ति जिसका नाज अजीत यादव  है उन्हें वहां से लेकर जाने लगा। तभी पीछे से संदीप पाल नाम के व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग कर सभी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि अजीत यादव, संदीप पाल, राहुल शर्मा, ऋषिराज और लाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें