फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में रेहड़ी वालों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nशालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में रेहड़ी वालों की नो एंट्री\n\n- सोसायटी के मुख्य गेट पर ही चूने से लिखवाया\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में कोरोना पोजेटिव पाए जाने और सोसायटी सील होने के बाद से ही आस-पास की सभी सोसायटियां काफी सचेत हो चुकी हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सभी सोसायटी लगातार प्रयासरत है। वहीं शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में अब रेहड़ी पटरी  वालों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। इसके लिए सोसायटी के लोगों ने मुख्य गेट के पास ही चूने से प्रवेश वर्जित लिखवा दिया है।\n\nट्रांसहिंडन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी जय दीक्षित ने बताया कि लोग पहले से ही सर्तक हैं। हालांकि यहां रेहड़ी पटरी  वालों का आना नहीं रुक रहा था। स्थानीय लोग भी खरीदारी कर रहे थे। चिंताजनक बात यह थी कि यहां आने वाले रेहड़ी पटरी वाले अमूमन दिल्ली के सीमापुरी इलाके से ताल्लुक रखते हैं। ऐेसे में लोगों को इससे अधिक खतरा था। जिला प्रशासन द्वारा सभी सीमाएं बंद कर देने के बाद स्थानीय आरडब्ल्यूए ने भी सख्ती अपनाई है और किसी भी रेहड़ी पटरी वालों को इलाके में आने की अनुमति नहीं है। यदि मनाही के बाद भी कोई आता है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। आरडबल्यूए के इस आदेश को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों से भी विनम्र अपील की गई है।\n\n---------------\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें