शराब बरामद होने के बाद विजयनगर पुलिस ने कब्जे में ली कार
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉक डाउन में भी शराब तस्करी का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। तमाम सख्ती के बावजूद तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अपने कारनामे को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला विजयनगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार में लदी शराब बरामद कर ली। कार चीज पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।...... विजयनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि बीती रात उन्हें मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि चरण सिंह कॉलोनी की पार्किंग में एक गाड़ी खड़ी हुई है। गाड़ी में तस्करी करके लाई गई शराब है।यह भी बताया गया कि शराब बेचने के लिए लाई गई है। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस ने पार्किंग में खड़ी गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें शराब लदी मिली। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और उसे थाने ले आई। एसएचओ ने बताया कि गाड़ी किसी आकाश चौधरी नाम के युवक की बताई जा रही है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।