फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फेडरल बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर लिया 1.46 करोड़ का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरडीसी स्थित फेडरल बैंक लिमिटेड की शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर 1.46 करोड़ रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक-दो नहीं, बल्कि 20 लोन खातों के जरिये बैंक को चूना लगाया। बैंक की जांच में इन सभी खातों में गिरवी रखे आभूषण नकली पाए गए। आरोप है कि इनमें से 17 खाते ऐसे हैं, जिन्हें बैंक की कारोबार प्रतिनिधि कंपनी रुपीक फिनटेक के माध्यम से रेफर किया गया था। सभी खातों में आभूषणों का मूल्यांकन एक ही एजेंसी ने किया था।
विज्ञापन

बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक व शाखा प्रमुख शाजिया बानो की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शाखा प्रबंधक ने बैंक की अधिकृत गोल्ड वैल्यूएशन एजेंसी फोबोस गोल्ड के प्रतिनिधि दीपक डल्ला और रुपीक फिनटेक के अधिकारियों पर ऋण लेने वालों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि शिकायत के अनुसार, फोबोस गोल्ड के दीपक डल्ला ने आरोपियों के लाए नकली व मिलावटी आभूषणों की जांच कर उन्हें असली प्रमाणित किया और प्रमाण पत्र जारी किए। वहीं, रुपीक फिनटेक के अधिकारी हर्ष व अनुराग सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी ग्राहकों को बैंक से जोड़ने, उनकी फाइलें तैयार कराने और लोन स्वीकृत कराने में बिचौलिये की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, अन्य आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाया। जांच में यह भी सामने आया कि छह लोगों ने दो-दो खातों के जरिये गोल्ड लोन लिया। सभी लोन इसी वर्ष अप्रैल से जून के बीच कराए गए थे।

ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश
शाखा प्रबंधक शाजिया बानो के मुताबिक, 10 जून 2026 को आरोपी दीपांशु बंसल अपने साथी के साथ शाखा में आभूषण गिरवी रखकर लोन लेने पहुंचा था। रैंडम चेकिंग के दौरान बैंक अधिकारियों को आभूषण नकली होने का संदेह हुआ। अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने पहले से स्वीकृत गोल्ड लोन खातों और उनमें जमा आभूषणों का स्वतंत्र वैल्युअर से ऑडिट कराया। इसमें एक के बाद एक कई खातों में गिरवी रखा सोना नकली मिला। इसके बाद बैंक की ओर से आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन


ये किए गए नामजद
-दीपांशु बंसल निवासी दिल्ली गेट, गाजियाबाद।
-मयूर बंसल निवासी कंबल वाली गली, गाजियाबाद।
-शहजाद खान निवासी पीलीभीत।
-सिद्धार्थ पांडे निवासी सेक्टर नौ विजयनगर गाजियाबाद।
-अलीबिन हुसैन निवासी प्रताप विहार, विजयनगर।
-विकास कुमार निवासी मवाई विजयनगर, गाजियाबाद।
-कविता निवासी शांतिनगर, विजयनगर, गाजियाबाद।
-वसीम अब्बास निवासी प्रताप विहार, गाजियाबाद।
-अश्वनी निवासी विजयनगर, गाजियाबाद।
-मुकुल कुमार निवासी ओल्ड विजयनगर, गाजियाबाद।
-साहिल सिंह निवासी शिवपुरी, विजयनगर, गाजियाबाद।
-अंकुर राजपूत निवासी दयालपुरी, नई दिल्ली।
-धर्मवीर राम निवासी सोनिया विहार ईस्ट, दिल्ली।
-मौसीन खान निवासी शिवपुरी, गाजियाबाद।
-कैफ नौमान निवासी अजनारा होम्स ग्रेटर नोएडा।
-हर्ष रीजनल मैनेजर रुपीक फिनटेक कंपनी।
-दीपक डल्ला निवासी शास्त्रीनगर ईस्ट, दिल्ली।
-अनुराग निवासी माता कॉलोनी, गाजियाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें