फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्श्वनाथ सोसायटी में महिलाओं ने शुरू की नेकी की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nपार्श्वनाथ सोसायटी में महिलाओं ने शुरू की नेकी की दीवार\n\n- सोसायटी गेट पर वितरित किया मास्क और काढ़ा पैकेट\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। एक बार फिर से इंदिरापुरम की पार्श्वनाथ सोसायटी में नेकी की दीवार की शुरुआत हुई है। सोसायटी में रह रही महिलाएं जो लायनेस क्लब वैभवी से जुड़ी हुई हैं। इस कार्य का शुभारंभ किया है। महिलाओं ने  सोसायटी के गेट पर जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क और काढ़ा पैकेट वितरित किए।\n\nक्लब की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि सोसायटी के लोगों से अपील की गई है कि इस नेकी की दीवार पर वह लोगों की जरूरत के मुताबिक सामान दान कर जाएं जिसे जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। सुनीता सिंह ने बताया कि सोसायटी में पहले भी यह नेकी की दीवार थी। दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च से ही यह बंद था। अब एक बार फिर से एक नई शुरुआत की है। इस शुरुआत में सैनिटाइजर, मास्क और काढ़ा पैकेट के साथ ही लोगों से जरूरत के सामान दान करने को कहा गया है। सोसायटी व बाहरी लोगों से अपील की गई है कि घर में जो आपको अतिरिकत लगे वह यहां दे जाइए ताकि जरूरतमंद लोग यहां से सामान ले जा सकें।\n\n-------------------------\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें