फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: दाल पकाते समय भगोने में गिरी छिपकली, खाने से पांच बच्चों की हालत बिगड़ी

Thu, 22 Jun 2023 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
बच्चों की बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चोला थाना इलाके के गांव खानपुर में बुधवार देर रात एक परिवार के पांच बच्चों की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को उसकी पत्नी ने भगोने में दाल पकाई थी। 
विज्ञापन


दाल पकने के बाद पहले उसने बच्चो शिवानी, विवेक, वर्ष, शगुन और प्रिंस को खाना खिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही बच्चो की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों का जी मिचलाने लगा और उल्टियां होने लगी। 

इसके बाद परिजनों ने रसोई में जाकर देखा तो दाल के भगोने में एक छिपकली मारी हुई पड़ी थी। परिजनों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चों की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दाल पकाते समय भगोने पर कोई बर्तन नहीं ढका था, उसी दौरान छिपकली भगोने में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें