पुरानी शराब को नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम। स्रोत: आबकारी
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में बिक्री की समय सीमा बीतने के बाद वेयरहाउस में रखी आठ करोड़ से ज्यादा की विदेशी शराब को आबकारी विभाग ने नष्ट करा दिया। मंगलवार शाम जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह टीम के साथ मोरटा पहुंचे। यहां वेयर हाउस में रखी शराब की बिक्री की समय सीमा समाप्त होने की वजह से बुलडोजर चलाकर 10354 बोतल शराब पर बुलडोजर चलवा दिया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि वेयर हाउस बकार्डी कंपनी का है। आबकारी विभाग की छह टीमों ने टीमों ने अलग-अलग जगह पर छापा मारा। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नष्ट कराई गई शराब की कीमत आठ करोड रुपये से ज्यादा है।