गाजियाबाद। होली के एक दिन पहले रविवार को जिले में संचालित ठेकों से नौ करोड़ की शराब बिक्री हुई। सोमवार को होली के कारण ड्राई डे होने से लोगों ने एक दिन पहले रविवार को ही शराब खरीद ली। जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि आमतौर पर करीब पांच करोड़ की शराब रोजाना बिकती है। होली के एक दिन पहले करीब नौ करोड़ की शराब बिक्री हुई। यह रोजाना की बिक्री से करीब डेढ़ गुना ज्यादा है। सबसे ज्यादा देसी शराब की बिक्री हुई। अंग्रेजी की शराब दूसरे नंबर और बीयर की बिक्री तीसरे नंबर पर रही।