फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाहरी राज्य की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी पुलिस में लालकुआं स्थित फैक्टरी में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में फैक्टरी का मालिक भी शामिल है। आरोपी हरियाणा से सस्ती शराब लाकर गाजियाबाद में दोगुने दाम पर बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानसरोवर पार्क लालकुआ स्थित एक धागा फैक्टरी में अवैध शराब का भंडारण किया आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्टरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की दस पेटियां बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मानसरोवर पार्क लालकुआं निवासी रविंद्र उर्फ राजा और दीप विहार लालकुआं निवासी अवधेश यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब ढाई हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए। रविंद्र ने बताया कि वह फैक्टरी का मालिक है। वह अपने साथी अवधेश यादव के साथ हरियाणा जाकर धागे का कच्चा माल खरीदने के बहाने सस्ती शराब खरीदते थे।
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें