फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोदीनगर से बिहार हो रही थी शराब की तस्करी, हरियाणा से आता था माल; पुलिस ने गिरोह पकड़ा

Tue, 19 May 2026 08:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कनन ग्रीन सोसायटी के फ्लैट से शराब और गांजा तस्करी की सूचना मिली। जानकारी के बाद निवाड़ी पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार रात कनन ग्राीन सोसायटी के एक फ्लैट पर छापा मारा। टीम को मौके पर तीन तस्कर मिले। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर स्थित निवाड़ी पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कनन ग्रीन सोसायटी के एक फ्लैट पर छापा मारकर शराब और गांजा तस्कर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से हरियाणा मार्का छह पेटी से ज्यादा शराब और सात सौ ग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। आरोपी हरियाणा से शराब तस्करी कर बिहार में बेचते थे और बिहार से गांजा तस्करी कर मोदीनगर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य तस्करों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कनन ग्रीन सोसायटी के फ्लैट से शराब और गांजा तस्करी की सूचना मिली। जानकारी के बाद निवाड़ी पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार रात कनन ग्राीन सोसायटी के एक फ्लैट पर छापा मारा। टीम को मौके पर तीन तस्कर मिले। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के नाम हिमांशु कुमार, अनमोल और मनीष कुमार निवासी थाना मोकामा जनपद पटना बिहार बताया। पुलिस को पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हिमांशु चार साल पहले अपने एक दोस्त के पास मोदीनगर में रह चुका है। इसके बाद उसने अनमोल और मनीष कुमार के साथ मिलकर तस्करी गिरोह बनाया और हरियाणा से तस्करी कर बिहार में शराब बेचने लगे। आरोपी बिहार से गांजा तस्करी कर मोदीनगर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। तस्करों ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पूर्व ही कनन ग्रीन सोसायटी में फ्लैट लेकर अवैध मादक पदाथों की तस्करी शुरू की थी।

आरोपी हरियाणा के मुरथल से महंगे ब्रांड की शराब तस्करी करते थे और फ्लैट पर शराब की बोतलों को कागज में लेपट कर ट्रेन के माध्यम से बिहार भेजते थे। तस्कर छह सौ रूपये की बोतल को बिहार में दो हजार रूपये में बेचते थे। तस्कर बिहार से गांजा लाकर मोदीनगर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बीती 13 मई को ही दो पेटी शराब बिहार भेजी थी। आरोपी तस्करी के पैसों को लेनदेन ऑनलाइन करते थे। तस्कर टैक्सी की कार से मुरथल से शराब लाते थे,मगर कार की कभी चेकिंग नहीं हुई। तस्करों ने बताया कि बिहार में कई बड़े तस्कर है जो बड़े स्तर पर शराब तस्करी करते है। वह शराब तस्करी से करोड़ों रूपये महीना कमाते है। बड़े शराब तस्करों की कमाई देखकर ही वह भी तस्करी करने लगे। जांच में सामने आया है कि तस्कर हिमांशु पर बिहार में भी छह केस दर्ज है। एसीपी ने बताया कि तस्करों के कब्जे से कुल 94 बोतल शराब और 739 ग्राम गांजा व 1120 रूपये नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


किरायदारों के सत्यापन पर उठा सवाल
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बनी कनन ग्रीन सोसायटी के फ्लैट से पकड़े गए शराब तस्कर गिरोह ने किरायदारों के सत्यापन पर सवाल खड़ा कर दिया है। कनन ग्रीन सोसायटी को उच्च दर्जे की सोसायटी माना जाती है। तस्करों ने ऐसी सोसायटी को चिन्हित किया जहां उन पर किसी को शक न हो। पुलिस के अनुसार किसी ब्रोकर माध्यम से तस्करों ने फ्लैट किराए पर लिया। मगर किरायदार रखने से पहले उनका सत्यापन नहीं हुआ। जबकि पुलिस किरायदारों के सत्यापन का दावा करती है। ऐसे में किरायदारों के सत्यापन पर सवाल उठ रहें है। बतादें कि अपराधिक घटनाओं की दृष्टि से मोदीनगर बेहद संवेदनशील है,यहां हिस्ट्रीशीटरों में गैंगवार भी छिड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें