फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद मांगना पड़ा महंगा: डिश टीवी रिचार्ज कराने के बहाने भेजा लिंक, शातिर ने कस्टमर फार्म भरवाकर खाते से उठा लिए 1.77 लाख

Wed, 06 Jul 2022 10:21 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)

सार

ठग ने रिचार्ज कराने के लिए उन्हें एक लिंक भेजा और पांच रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। फिर ऑनलाइन कस्टमर सपोर्ट फार्म भरने के लिए कहा। उनका आरोप है कि उनसे दोनों खातों की पूरी जानकारी ले ली और फिर चैनल की समस्या पूछकर एक मेसेज भेजा। कुछ ही देर बाद ठग ने दोनों खातों से 92 हजार और 85 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Online Fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव पार्क निवासी सुबोध कुमार को ग्राहक सेवा केंद्र की मदद से डिश टीवी का रिचार्ज कराना महंगा पड़ गया। आरोप है कि ठग ने पांच रुपये का रिचार्ज कराकर ऑनलाइन फार्म भरवाकर खाते की पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद दो खातों से कई बार में एक लाख 77 हजार रुपये की निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मेसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि ठग ने रिचार्ज कराने के लिए उन्हें एक लिंक भेजा और पांच रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। फिर ऑनलाइन कस्टमर सपोर्ट फार्म भरने के लिए कहा। उनका आरोप है कि उनसे दोनों खातों की पूरी जानकारी ले ली और फिर चैनल की समस्या पूछकर एक मेसेज भेजा। कुछ ही देर बाद ठग ने दोनों खातों से 92 हजार और 85 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर पैसे कटने का मेसेज आते ही उनके होश उड़ गए। तुरंत ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन किया तो वह नंबर नहीं मिला। उनकी शिकायत पर अब खोड़ा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि साइबर टीम फोन नंबर के आधार पर ठग की लोकेशन ट्रेस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें