फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। चिरोड़ी-खड़खड़ी मार्ग पर बुधवार देर शाम बिजली के खंभे पर तार जोड़ते हुए लाइनमैन कुलदीप करंट से झुलसकर नीचे गिरकर घायल हो गया। ऊर्जा निगम के कर्मचारी उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाइनमैन संविदा पर काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से हरदोई के हरपालपुर थानाक्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी कुलदीप वर्तमान में चिरोड़ी में पत्नी शीतल व दो बेटियों के साथ रहते थे। उनके भाई प्रदीप ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से बिजली निगम में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। बुधवार देर शाम कुलदीप चिरोड़ी विद्युत उपकेंद्र के पास खंभे पर तार जोड़ने का काम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने मेवला भट्टी-गनौली लाइन का शटडाउन लिया, लेकिन पास से गुजर रही चिरोड़ी हाईटेंशन लाइन का शटडाउन नहीं लिया था। काम के दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलसकर नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गए। उनके सहयोगी आनन-फानन अस्पताल लेकर गए और वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिशासी अभियंता टीलामोड़ हेमेंद्र सिंह ने बताया कि लाइनमैन ने गनौली और मेवला भट्टी की दो हाईटेंशन लाइनों का शटडाउन लिया था, जबकि चिरोड़ी हाईटेंशन लाइन का शटडाउन नहीं लिया। इसी लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ। उन्होंने मृतक के आश्रितों को निगम की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने बताया कि देर शाम तक परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें