फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से प्रभावित हो रहा घरों में ऑफिस का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nअघोषित बिजली कटौती से प्रभावित हो रहा घरों में ऑफिस का काम\n\n- बिजली वोल्टेज अचानक कम ज्यादा होने से घरों में खराब हो चुके हैं कई उपकरण\n\n- लगातार कई घंटे बिजली कटौती से लोगों का इनवर्टर भी नहीं हो पाता चार्ज\n\n- सोशल मीडिया पर लोग बता रहे अपनी परेशानी\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। पिछले कुछ दिनों से वैशाली सेक्टर 6 में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।आए दिन वोल्टेज फ्लकचुएशन के चलते कई लोगों के उपकरण तक खराब हो चुके हैं। वहीं घर से ऑफिस का काम करने वाली महिलाओं व पुरुषों का काम प्रभावित हो रहा है।\n\nलगातार अघोषित बिजली कटौती का सामना कर रहे लोगों ने अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की ओर से गाजियाबाद को केवल कागजों में नो ट्रिपिंग जोन घोषित किया गया है। वहीं वास्तविकता में आए दिन निरंतर रूप से बिजली कटौती की जा रही है। लोगों का कहना है कि वैशाली पॉश इलाका है यहां के लोग बिल भी लगातार समय से भरते हैं। बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग दिल्ली और नोएडा में जॉब करते हैं। बहुत से लोग लॉकडाउन के बाद से वर्क फ्राम होम कर रहे हैं, वहीं लगतार बिजली कटौती से लोगों का ऑफिस कार्य भी प्रभावित हो रहा है।\n\nक्या बोले लोग\n\nनियमित रूप से अघोषित बिजली कटौती से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। कई बार देर रात तक ऑफिस का काम करना पड़ता है। विभाग को इस विषय में कई बार सूचित किया गया है। नियमित रूप से हम सोसायटी के लोग बिजली के बिलों का भुगतान कर रहे हैं परंतु पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती बहुत बढ़ गई है।  साक्षी मेहरा\n\n विद्युत विभाग हर समय यह दावा करता है कि निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई की जा रही है। जगह जगह पर पुराने पोल पर छोटे से फालट से ही बिजली गुल हो जाती है। विभाग को संसाधनों को बढ़ाना पड़ेगा। इन दिनों बिजली कटौती से परेशानी इसलिए ज्यादा है क्योंकि ऑफिस का काम भी करना पड़ता है। लाइट न होने की वजह से काम बाधित हो रहा है। दीपक श्रीवास्तव\n\n----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें