फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट लगाकर सोसायटियों का रास्ता रोकने पर भड़के लोग, कार्रवाई का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में गेट लगाकर सोसायटियों का रास्ता रोकने पर भड़के लोग, कार्रवाई का इंतजार - डीएम और पुलिस थाने में भी शिकायत दे चुके हैं लोग माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-2बी के नवीनखंंड में मुख्य और सर्विस रोड पर लोहे के गेट लगाने को लेकर लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। मामले में दो पक्षों में बंटे कुछ लोगों ने इन गेटों को लेकर विरोध जताया है। डीएम और पुलिस से भी मामले में शिकायत की गई। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सोसायटी के लोग डीएम कार्यालय से कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।  यहां रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि आवास विकास परिषद द्वारा निर्मित सोसायटियों में कई लोग रहते हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने इलाके के मुख्य और सर्विस रोड के बीच लोहे के गेट लगा दिए हैं। जिससे आधी सोसायटियों के लोगों को मुख्य मार्ग से अलग कर दिया गया है। उनका कहना है कि आवंटन के दौरान वहां पर कोई गेट नहीं था। इस बाबत उन्होंने डीएम और पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।  ----------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें