फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। हालांकि मौसम में हुए अचानक बदलाव की बानगी शनिवार की सुबह भी देखी गई और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसमविदों का दावा है आगामी दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में सर्द हवाओं का अहसास होगा।
विज्ञापन


दिनभर चली झोंकेदार हवाओं ने तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। पिछले पांच-छह दिनों से अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में छाए बादलों से गर्मी में राहत जरूर दी है, हालांकि दोपहर करीब दो बजे हवाओं के शांत होने से उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। देर शाम आसमान में घने बादलों का डेरा रहा। मौसमविद की मानें तो रविवार को हवा की गति 17 से 19 किमी प्रति घंटे से चलने की संभावना है। जबकि हल्की बूंदाबांदी के समय हवाओं की गति ओर बढ़ने के आसार हैं। तेज हवाओं से आम के बोर और फल को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें