फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: एलआईसी अफसर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, राजनगर एक्सटेंशन के गुलमोहर गार्डन का मामला

Sat, 15 Oct 2022 05:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि प्रथम दृष्टया झालर लगाते हुए अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर मौत होने की आशंका है। मौके से झालर और कुर्सी मिली है। आत्महत्या करने की कोई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एलआईसी अधिकारी राकेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में शनिवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एलआईसी अफसर राकेश कुमार गुप्ता ( 42 ) की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। साढ़े पांच बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि झालर लगाते समय हादसा होना प्रतीत हो रहा है। राकेश एलआईसी की वसुंधरा शाखा में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

राकेश कुमार गुप्ता गुलमोहर सोसायटी के टावर 15 के फ्लैट नंबर 402 में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। राकेश की पत्नी सरिता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी एक आठ साल की बेटी और एक नौ माह की। नौ माह की बेटी रात भर रोती रही। सुबह करीब पांच बजे वह बेटी को दूध पिला रही थीं तो उनकी पति भी उठे तो वह दीवाली के मौके पर झालर लगाने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काफी देर तक उनकी आवाज नहीं आई तो उन्हें बालकनी में जाकर देखा तो वह नीचे गिरे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस राकेश को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि प्रथम दृष्टया झालर लगाते हुए अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर मौत होने की आशंका है। मौके से झालर और कुर्सी मिली है। आत्महत्या करने की कोई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें