फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 946 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण युवाओं को सरकारी नौकरी में अधिक सहभागिता मिले और वह गांव में ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें, इसके लिए जिले की 946 ग्राम पंंचायतों में पुस्तकालय बनाएं जाएंगे। एक पुस्तकालय पर चार लाख रुपये रुपये खर्च होंगे। डीपीआरओ की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंचायती राज अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि जिले की 946 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया है। इन पुस्तकालयों के निर्माण में ग्राम पंचायतों का सहयोग रहेगा। इन पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकों की व्यवस्था मुख्य रूप से होगी। लक्ष्य यह है कि गांव के आर्थिक रूप से कमजोर युवा अपने ही गांव में तैयारी कर सकें।
सरकारी और अन्य नौकरियों में यहां के युवाओं को अधिक से अधिक मौका मिल सके। पुस्तकालयों का निर्माण ग्राम पंचायत भवन में होगा। यहां पर आने वाले युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए बैठने समेत अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

साथ करियर से संबंधित किताबों के अलावा अन्य शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध होगी। छोटे बच्चों के लिए कहानी तो लोगों के लिए उपन्यास और अन्य तरह की किताबों का भी संग्रह मिलेगा।
यह पुस्तकालय पूरी तरह निशुल्क होंगे और कोई भी वहां जाकर किताब आदि पढ़ सकता है। साथ ही युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन से जल्द ही अनुमति मिलने के साथ राशि जारी करने की संभावना है। राशि मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें