फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान का लेंटर गिरने से पांच दबे, घायल

Wed, 25 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
injured - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलछीना गांव में सोमवार रात बारिश के कारण एक मकान का लेंटर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से महिला और उसके चार बच्चे घायल हो गए। लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कलछीना गांव में तैमूर परिवार समेत रहता है, जो खेती करता है। बताया गया है कि छह माह पहले ही तैमूर ने मकान पर लेंटर डलवाया था। सोमवार रात करीब 11 बजे बारिश की वजह से लेंटर भरभराकर गिर गया।

मकान में उस वक्त तैमूर की पत्नी मलका (40), बेटी फरहा (18), फरीहा (16), बेटे मोहम्मद अली (14) और अफजाल (11) मौजूद थे। अचानक लेंटर गिरने से पांचों मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


तैमूर ने बताया कि बेटी फरहा की हालत गंभीर है। बाकी सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, मलबे में दबकर करीब 30 हजार रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें