गाजियाबाद स्थित लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रदीप जैन नाम के व्यक्ति का 250 वर्ग गज की निर्माणाधीन फैक्टरी में लेंटर डाला जा रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे तक लेंटर डालने का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था। मजदूर बचे हुए हिस्से में लेंटर डाल रहे थे। तभी अचानक से लेंटर भरभरा कर गिर गया।