फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लेखपाल पर आख्या लगाने के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव तलहैटा निवासी किसान तत्वदर्शी ने लेखपाल पर कृषिभूमि पर कब्जा दिखाने के बदले 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। किसान ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव तलहैटा निवासी किसान तत्वदर्शी ने बताया कि उन्होंने गांव शकूरपुर में वर्ष 2017 में कृषि भूमि खरीदी थी। किसान ने तहसीलदार के यहां आवेदन किया। किसान का आरोप है कि लेखपाल ने भूमि पर कब्जा दिखाने और आख्या लगाने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। आरोप है कि किसान ने रकम नहीं दी तो लेखपाल ने आख्या नहीं लगाई। किसान दाखिल खारिज के लिए औपचारिकता पूरी करने के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। वहीं निवाड़ी के कस्बा पतला निवासी किसान सोहनवीर ने बताया कि उन्होंने पैमाइश कराने के लिए आवेदन किया था। सोहनवीर का आरोप है कि लेखपाल पैमाइश करने के बदले पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने दोनों मामलों में जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें