फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगी, ढूंढना मत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

खोड़ा। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी तीन दिन से लापता है। घर से जाने के बाद उसने अपनी मां से फोन किया। उसने कहा कि परिवार वालों ने उसकी परवरिश पर जितना खर्च किया है उतना वह कमा कर दे देगी पर मुझे ढूंढना मत।
काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तब पुलिस से शिकायत की। मामला नौ अप्रैल का है, पुलिस ने 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में किशोरी की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी तय कर दी थी। नौ अप्रैल को बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक न लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की। 10 अप्रैल को उससे फोन कॉल पर बातचीत हुई। तब बेटी ने कहा कि आपने जितना भी मेरी परवरिश पर खर्च किया है उतना वह कमाकर लौटा देगी, लेकिन तुम मुझे ढूंढना मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से उनका बेटी से दोबारा कोई संपर्क नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम युवती को तलाश कर रही है। सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें