फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के पास शराब पीने का विरोध करने पर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में घर के पास शराब पीने का विरोध करने पर तीन लोगों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में विजयनगर सेक्टर नौ निवासी आदर्श शर्मा ने नितिन, विवेक और उनके साथी प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित आदर्श शर्मा के मुताबिक 27 जून की रात करीब पौने दस बजे वह अपनी दुकान बंद कराने के लिए सेक्टर-12 स्थित माता कॉलोनी जा रहे थे। संजीवनी अस्पताल के सामने रास्ते में नितिन, विवेक और उनका एक साथी प्रिंस मिल गए। आरोप है कि तीनों ने रंजिशन उन्हें रोक लिया और गालियां देने लगे। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आदर्श शर्मा का कहना है कि आरोपी अक्सर उनके घर के पास बैठकर शराब पीते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने इसका विरोध किया था। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि इसी रंजिश में उन पर हमला किया। एसीपी कोतवाली का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें