मुरादनगर। एक युवती ने अपना धर्म त्याग कर प्रेमी के साथ विवाह कर लिया। पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर युवती ने पति व ससुराल वालों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला चर्चा बना है। एक कॉलोनी निवासी युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस कमिश्नर दिए शिकायती पत्र में युवती ने लिखा है कि बिना किसी दबाव व लालच के मई 2020 में अपना धर्म त्याग कर उसने प्रेमी संग विवाह कर लिया। इतना ही नहीं मई 2023 में गाजियाबाद रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर्ड मैरिज की। बताया गया है कि युवती अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। शिकायती पत्र में युवती ने लिखा है कि मेरे पिता व भाई इस विवाह से खुश नहीं है। आरोप है कि परिजन मुझे व मेरे पति को जान से मारने की धमकी दे रहे है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि युवक व युवती ने विवाह कर लिया है। कमिश्नर को पत्र लिखकर युवती ने अपनी व पति की सुरक्षा की मांग की है। तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।