फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईकोर्ट बेंच को लेकर आज अधिवक्ता रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को गाजियाबाद कचहरी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने यह निर्णय लिया है। इसमें तहसील बार एसोसिएशनों के अधिवक्ताओं के भी शामिल होने की संभावना है।
बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव वरुण त्यागी ने बताया कि केंद्रीय संघर्ष समिति की वर्चुअल बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी चाहिए। बेंच के लिए स्थान कोई भी तय किया जा सकता है, लेकिन इसका लाभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम जनता को जोड़ने के लिए निकलेगी न्याय-यात्रा
हाईकोर्ट बेंच की मांग को केवल अधिवक्ताओं तक सीमित रखने के बजाय इसे आम जनता से जोड़ने की भी तैयारी है। संघर्ष समिति ने संपूर्ण पश्चिमांचल में न्याय-यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य बेंच की मांग को जन आंदोलन का रूप देना है। वरुण त्यागी ने बताया कि समिति के निर्णय के बाद बार एसोसिएशन स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद न्याय-यात्रा की तारीख और उसकी रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें