फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कचहरी में वकीलों ने घेरी चौकी, नारेबाजी कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। कचहरी परिसर की नई बिल्डिंग में लगातार चोरी की घटनाओं से अधिवक्ता नाराज हैं। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि चोर आए दिन चेंबरों में लगे एसी की कॉपर तार काटकर ले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब दस अधिवक्ताओं के चेंबरों से एसी की कॉपर तार काटी गई।
बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ के चेंबर से पांचवीं बार तार चोरी हुई है। अधिवक्ता योगेंद्र सिंह, शाहजहां, अखिल त्यागी, अनिल शर्मा, प्रशांत राठी और दीपांशु तोमर के चेंबर भी निशाना बने। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद चोरी नहीं रुक रही है। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। कचहरी परिसर में पुलिस चौकी और तीन कांस्टेबलों की ड्यूटी के बावजूद चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने पुलिस की कथित लापरवाही के विरोध में जुलूस निकाला। उन्होंने चोरों के बढ़ते हौसले पर भी नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही, आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई। बार एसोसिएशन ने पहले भी शिकायतें दर्ज कराई हैं पर पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें